Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद फिर से सक्रिय रूप से हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में होंगे शामिल

वर्ष 2026 में होने वाले ऐतिहासिक सामाजिक कार्यों की घोषणा
आसनसोल । पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला के व्यवसायी, विशिष्ट समाजसेवी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद ने उनके द्वारा वर्ष 2026 में होने वाले ऐतिहासिक सामाजिक कार्यों की घोषणा मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि  29 तारीख को शिल्पांचल के हजारों लोगों को साथ लेकर आसनसोल के गिरजा मोड़ पर एक कार्यक्रम में भाजपा में फिर से सक्रिय रूप से शामिल होंगे। जिसमें यह सभी भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सहित प्रदेश और जिले के कई बड़े भाजपा नेता शामिल होंगे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा से भाजपा के साथ थे। उन्होंने कभी भाजपा नहीं छोड़ा था। कुछ व्यावसायिक कारणों के कारण वे पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो सके थे। लेकिन अब 29 तारीख से वह फिर से भाजपा के लिए राजनीति में सक्रिय रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जो विकास के कार्य हो रहा है। बंगाल और यह जिला उससे अछूता है। इसलिए वह बंगाल तक विकास कार्यों को लाने के लिए भाजपा के लिए फिर से सक्रिय होने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष 2026 के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि अगले साल 18 नवंबर से 24 नवंबर तक सात दिवसीय भागवत पाठ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम, देवकीनंदन ठाकुर, प्रदीप मिश्रा अपने कथा वाचन से यहां के भक्तों को समृद्ध करेंगे। इसके उपरांत 25 तारीख को एक विशाल सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक साथ 501 जोड़ों का विवाह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन जोड़ों का विवाह होगा उनमें सभी धर्म और जातियों के जोड़े सम्मिलित होंगे, क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों पर चलते हुए सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। वहीं

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जिन 501 जोड़ों का विवाह होगा। उनके पंजीकरण की प्रक्रिया अगले साल 12 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक चलेगी। उसके बाद फरवरी या मार्च में अगर बंगाल विधानसभा चुनाव के घोषणा हो जाती है तो कुछ महीनो के लिए उनका एक कार्यक्रम स्थगित रहेगा। उसके बाद जून महीने से फिर से पंजीकरण का कार्यक्रम शुरू होगा और 25 नवंबर को 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। वहीं उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगा। जिसमें पवन सिंह सहित कुछ विशेष हस्तियों को बुलाया जाएगा जो लोगों को मनोरंजन दे सके। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि वह राजनीति में सक्रिय हो और बंगाल और खासकर क्षेत्र के विकास के लिए सार्थक योगदान दे सकें। वहीं जब उनसे पूछा गया कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में फिर से सक्रिय होने को क्या उनके चुनाव में लड़ने से जोड़कर देखा जाए तो उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला भाजपा संगठन और भाजपा पार्टी करेगी। इसमें किसी व्यक्ति की इच्छा मायने नहीं रखती।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *