शराब पीकर गाड़ी चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान
आसनसोल । शराब पीकर गाड़ी चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल रात आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से एक विशेष अभियान चलाया गया। आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में रात 8 बजे से रात 1बजे तक गाड़ियों की चेकिंग की गई और वाहन चालकों को मशीन के सहारे टेस्ट किया गया। यह देखने का प्रयास किया किया कि कितने चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं।
इस संदर्भ में आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल ने कहा कि यह अभियान शराब पीकर गाड़ी चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए लगातार चलाया जाता रहेगा। सोमवार के अभियान के दौरान एक बड़ी गाड़ी के वाहन चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया।
