ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोल इंडिया एससी, एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से मनाया गया संविधान दिवस
आसनसोल । चित्रा मोड़ स्थित ग्लैक्सी के फर्न रेजीडेंसी में बुधवार संविधान दिवस के मौके पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोल इंडिया एससी, एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला अधिकारी एस पोन्नबलम विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के विभिन्न यूनिट के प्रतिनिधि मौजूद थे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके उपरांत दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुई, जिसमें देशभक्ति मूलक प्रस्तुतियां पेश की गई।
सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि किस तरह से संविधान ने हमें समान अधिकार प्रदान किया है। इसलिए इसे बचा कर रखना और इसे और मजबूत करने की जरूरत है, जिला अधिकारी ने भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दूरदर्शिता की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके ही प्रयासों का नतीजा है कि आज हमें एक ऐसा संविधान मिला है जिसकी वजह से हम एक सशक्त भारत के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं।












