Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 86 नंबर वार्ड के पार्षद सह एमएमआईसी मानस दास के नेतृत्व में गुरुवार आसनसोल के मोहिशीला इलाके में 86 नंबर वार्ड टीएमसी पार्टी कार्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सामाजिक संस्था टच द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा स्किन और नेत्र की भी जांच की गई। इस मौके पर एमएमआईसी मानस दास विशेष रूप से उपस्थित थे। उनकी मौजूदगी में यहां पर इस पूरे हेल्थ कैंप का संचालन किया गया। हेल्थ कैंप के बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी सप्तम पांजा ने बताया कि मानस दास के सहयोग से यहां पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा स्किन और नेत्र की भी जांच की गई। उन्होंने इसके लिए मानस दास को धन्यवाद दिया। जिन्होंने पार्टी कार्यालय में शिविर लगाने के लिए इंतजाम कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से इसी तरह से लगातार समाजसेवा मूलक कार्य किए जाते रहते हैं।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *