भाजपा कार्यकर्ताओं के हित की रक्षा के लिए कृष्णा प्रसाद ने लिया विशेष कदम
पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के लिए कृष्णा प्रसाद ने कसी कमर
आसनसोल। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला के व्यवसायी, समाजसेवी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद ने बुधवार उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लाइव में बताया कि राष्ट्रीय हित, समाजहित और जनहित में उन्होंने सभी से आग्रह, निवेदन किया कि हम सभी के विश्व स्तरीय भाजपा पार्टी के कर्मठ कर्मी, कार्यकर्ता काफी डरे, सहमे हुए हैं। अब डरने की बात नहीं है, पूरे भाजपा परिवार, पश्चिम बंगाल और पूरे भारत के भाजपा नेता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जो होना था, हो गया। अब डरने की बात नहीं है। जिला अध्यक्ष से एक बैठक कर इसका एक समाधान निकाला जाएगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पूरे जिला में भाजपा के वैसे कर्मठ कार्यकर्ता जिन पर कोई मामला है, जिसके कारण वह भाजपा खुल कर नहीं कर सकते हैं। उनलोगों के लिए भाजपा के लीगल सेल के अधिवक्ताओं से बात हो गई। कोर्ट में वैसे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए आवेदन किया जाएगा। उनको न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता भेदभाव को भूल कर राष्ट्रीय हित में पश्चिम बंगाल में कमल खिलाना है। भेदभाव सभी जगह होता है, घर घर में होता है। इन सभी को भूलकर सभी लोग एकजुट होकर, एकाग्र होकर 2026 में पश्चिम बंगाल में कमल खिलाना है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री, विदेश में रहने वाले भारतीयों का सपना है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी बहुमत से लाना है। वहीं कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उनके आवास के पास उनकी चार दिवारी में एक शिविर लगाने जा रहे हैं। शिविर में शाम से रात भर 5 सदस्य एक टीम रहेगा। उसके लिए 2 हेल्प लाइन नंबर जारी की जाएगी। टीम का काम रहेगा की रात में किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं को आसनसोल संसदीय क्षेत्र में कही भी किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर टीम के सदस्य मौके पर पहुंच कर समस्याओं का समाधान करेगा। इसके साथ ही जिस थाना क्षेत्र की घटना होने पर उस थाना और पुलिस आयुक्त को सूचित किया जाएगा। अब किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है। पूरी रात टीम के सदस्य सक्रिय होकर काम करेगा। इसके अलाव उन्होंने कहा कि रात में किसी को मेडिकल समस्या होने पर, रक्त की जरूरत पड़ने पर टीम के सदस्य मौके पर पहुंच कर मदद करेंगे।
वहीं कृष्णा प्रसाद ने कहा कि 29 नवंबर की परिवर्तन सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि आसनसोल के गिरजा मोड़ के पास भाजपा की ऐतिहासिक परिवर्तन सभा आयोजित होगी। इस सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्या मौजूद रहेंगे। उनको पूरी भव्यता के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हजारों लोग के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने इस सभा को सफल बनाने का सभी से आह्वान किया। इसके लिए कल्ला बायपास में लिस्ट जमा करने का आह्वान किया। ताकि 20 से 25 हजार से ज्यादा लोगों की जमायत की जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि अब डरने की कोई नहीं है। हम सभी मिलकर भाजपा के संगठन को मजबूत करेंगे। पश्चिम बंगाल में कमल खिलाना है।












