Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ऑफिस में घुसकर एक युवक को मारपीट करने के आरोप में थाना में शिकायत दर्ज

सालानपुर । देंदूआ ग्राम पंचायत ऑफिस में घुसकर एक युवक को मारपीट करने के आरोप में कुल्टी थाना के देवीपुर गांव के दो युवकों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के बारे में पता चला है। गुड़गांव दोपहर को देंदुआ ग्राम निवासी और इस ग्राम पंचायत के निजी ठेकेदार मधुसूदन दत्ता पंचायत कार्यालय आए थे। लेकिन अचानक देवपुर गांव के दो युवकों सभापति घोष और रघुपति घोष में पंचायत ऑफिस के अंदर घुसकर उन पर हमला कर दिया। लेकिन किस वजह से यह हमला किया गया। इसके बारे में पता नहीं चला। सूत्रों से पता चला है कि सभापति घोष के साथ मधुसूदन दत्त का डेढ़ साल पहले बहस हुआ था। समझा जा रहा है कि इस वजह से यह हमला किया गया। मधुसूदन दत्ता ने सालानपुर थाना में शिकायत दर्ज की है। देंदुआ ग्राम पंचायत प्रधान सुप्रकाश माझी ने भी पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पंचायत प्रधान सुप्रकाश माझी ने बताया कि आपसी विवाद हो सकता है। लेकिन पंचायत ऑफिस के अंदर मारपीट करना अपराध है। इस बारे में सभापति घोष और रघुपति घोष ने कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन पुलिस ने पंचायत ऑफिस के बाहर से रघुपति घोष की मोटरसाइकिल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *