भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नमो युवा वॉरियर्स नामक एक अभियान चलाया गया
आसनसोल । बीएनआर मोड़ स्थित रवींद्र भवन के सामने गुरुवार भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नमो युवा वॉरियर्स नामक एक अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में आसनसोल जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमिताभ गोराई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत का हर युवा भाजपा से जुड़ना चाहता है। इससे क्षेत्र में भी नमो युवा वॉरियर्स नामक इस योजना को चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 से 40 वर्ष के युवाओं को एक मिस कॉल के जरिए भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज देश का हर युवा भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। क्योंकि वह जानते हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास कर रहा है और भारत के युवाओं के सपनों को वही पूरा कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवा भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं। वहीं भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी भी यहां उपस्थित थे। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस अभियान की तारीफ की और कहा कि युवा ही किसी देश का भविष्य होते हैं। आज युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर अपना भविष्य नजर आ रहा है।
इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज इस राज्य में एक ऐसी सरकार चल रही है जो तानाशाह है और उसकी एक मिनट भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। युवाओं की हालत आज यहां बेहद खराब हो चुकी है। आज बंगाल वृद्ध आश्रम बन चुका है क्योंकि यहां पर रोजगार नहीं है और यहां के युवा मजबूरी में बाहर रोजगार के लिए जा रहे हैं।
