Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी के भालाडीह और मनकेश्वर दामोदर नदी घाट अवैध रूप से बालू उठाने का महिला और पुरुषों ने किया विरोध

कुल्टी । कुल्टी थाना अंतर्गत सांकतोड़िया फाड़ी अंतर्गत भालाडीह और मनकेश्वर दामोदर नदी घाट से परिमल नामक एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बालू उठाने का आरोप लगाते हुए आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 99 के अंतर्गत आने वाले झुनट ग्राम, भालाडीह शलोनी, बिनोद बांध, पलाश डांगा इलाके के रहने वाले लोगों ने अवैध रूप से दामोदर नदी घाट से उठाए जा रहे बालू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, एक तरफ जहां इलाके की महिलाओं ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर बालू माफियाओं से दो -दो हाथ कर दामोदर नदी घाट से अवैध रूप से बालू उठाव का कार्य बंद करवाने के लिए यह कहते हुए तुली हुई हैं, की बालू माफियाओं द्वारा दामोदर नदी घाट से अवैध रूप से उठाए जा रहे बालू के कारण उनका नदी में नहाना धोवाने के साथ -साथ तमाम तरह का धार्मिक कर्मकांड पूरी तरह बंद हो चूका है। वहीं दूसरी ओर इलाके के लोगों द्वारा परिमल के ऊपर यह आरोप लगाया जा रहा है, की दामोदर नदी घाट से उठाए जा रहे अवैध रूप से बालू के खिलाफ आवाज उठाने पर उनको मोबाईल नंबर से फोन कर यह धमकी दी जा रही है की अगर उन्होंने उनके काम के खिलाफ आवाज उठाई या फिर उनकी बालू लदे वाहनों को रोका तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। वह उनको या तो किसी झूठे केश में फंसा देंगे या फिर उनको गोली मार देंगे, या फिर जिस गांव मे वह रह रहे हैं वह गांव ही खाली करवा देंगे। उनको पता नही की उनकी पहुंच कहां तक है।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *