दिल्ली से चंडीगढ़ तक विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन किया गया
आसनसोल । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन किया। इस दौरान, उन्होंने ट्रैक मेंटेनर पी डब्लू आई तथा सिग्नल विभाग के मेंटेनेंस स्टाफ से बात की। उन्होंने बातचीत के दौरान फील्ड में काम को लेकर अपने अनुभव मंत्री जी से साझा किए। बातचीत के दौरान, मंत्री जी ने सिग्नल, रिले, पॉइंट्स, टर्न आउट, क्रॉसिंग, आदि के मेंटेनेंस के बारे में स्टाफ से जानकारी ली। ट्रैक मैंटेनर्स ने फील्ड में आने वाली चुनौतियों से उन्हें अवगत कराया। अश्विनी वैष्णव ने विश्व में अपनाई जा रही उत्तमसिग्नल एवं ट्रैक मेंटेनेंस प्रक्रियाओं पर अपने अनुभव साझा किये तथा बेहतर पकार्यपद्धति अपनाने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया।












