Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

उर्दू अकादमी के कार्यक्रम में नेहा सिंह राठौड़ को आमंत्रित करने को लेकर कांग्रेस ने उठाया आवाज

आसनसोल । पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी की तरफ से सोमवार रवींद्र भवन में नेहा सिंह राठौड़ को आमंत्रित किया गया है। वह यहां पर एक कार्यक्रम करेंगी। इसे लेकर रविवार कांग्रेस के साउथ ब्लॉक अध्यक्ष शाह आलम और इस ब्लॉक के कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष वाजिद हुसैन ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस मौके पर शाह आलम ने कहा कि सोमवार नेहा सिंह राठौड़ पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी के कार्यक्रम में रविंद्र भवन में आ रही हैं। शाह आलम ने यह सवाल उठाया कि नेहा सिंह राठौड़ का पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी के साथ क्या संबंध है जो उन्हें इतना खर्च करके कार्यक्रम करने के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करके आसनसोल में उर्दू अकादमी का भवन बनाया गया। लेकिन उर्दू की तरक्की के लिए वहां पर क्या काम किया जा रहा है। यह अब तक साफ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे कई उर्दू माध्यम के स्कूल हैं जो सुविधाओं के अभाव में कठिनाई से गुजर रहे हैं। लेकिन उनकी बेहतरी के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उर्दू अकादमी का कोई भी कार्यक्रम होता है। उसमें टीएमसी संबंधित लोग ही दिखाई देते हैं, जो सही मायनों में उर्दू के बुद्धिजीवी लोग हैं। वह नजर नहीं आते शाह आलम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी को पश्चिम बंगाल तृणमूल एकेडमी नाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि अभी आसनसोल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नामचीन कलाकार आसनसोल उत्सव में आ रहे हैं। लेकिन इनमें एक भी उर्दू जबान से ताल्लुक रखने वाले कलाकार नहीं है। शाह आलम ने कहा कि इन सब चीजों से एक बात तो साफ हो जाती है कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से उर्दू बोलने वाले लोगों या उर्दू भाषा का कोई विकास नहीं होने वाला यह सिर्फ फिजूल खर्च है।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *