मोबाइल चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा
कुल्टी । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र के लिथुरिया रोड सब्जी बाजार में सोमवार सुबह एक मोबाइल चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सतर्क स्थानीय लोगों ने चोर को दबोच लिया और तुरंत नियामतपुर फाड़ी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर नियामतपुर फाड़ी लाया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने चोर को पकड़ने में तत्परता दिखाते हुए पुलिस का भरपूर सहयोग किया।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।












