रानीगंज के चिकित्सक से अब तक का सबसे बड़ी साइबर क्राइम, 15 करोड़, 83 लाख, 90 हजार की ठगी
रानीगंज । पश्चिम बर्दवान जिला में अब तक की सबसे बड़ी साइबर क्राइम की घटना सामने आई है। उक्त घटना रानीगंज के रामबागान, डॉक्टर्स कॉलोनी निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार शर्मा के साथ घटी है। सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट निवेश के नाम पर ठगों ने एक महीने में 15 करोड़ 83 लाख 90 हजार रुपये लुट लिए। 23 अक्टूबर 2025 को डॉ. शर्मा को “मोनार्क वीआइपी” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया।- ग्रुप में आकर्षक रिटर्न के दावे दिखाए गए।- उन्हें “मोनार्क” नाम का फर्जी ट्रेडिंग ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करवाया गया। 24 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 के बीच छोटे-छोटे निवेश शुरू करवाए गए, फिर रकम बढ़ाते गए।- ऐप में उनका बैलेंस 200 करोड़ रुपये तक दिखाया गया।- जब पैसा निकालने की कोशिश की तो ठगों ने “12.5 करोड़ कमीशन/टैक्स” जमा करने को कहा, तभी चिकित्सक को ठगी का पता चला।
डॉ. शर्मा ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। शुक्रवार रात को आसनसोल साइबर क्राइम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। डिप्टी कमिश्नर (मुख्यालय) डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि यह एडीपीसी क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी है। जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में कई करोड़ की ठगी हुई, लेकिन एक ही व्यक्ति से एक महीने में 15.83 करोड़ की लूट का यह पहला मामला है।












