Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राज्य सरकार की तरफ से हॉकरों के विकास के लिए एक नई योजना बनाई गई

आसनसोल । राज्य सरकार की तरफ से राज्य के हॉकरो के विकास के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। मंगलवार इसे लेकर आसनसोल नगर निगम में एक सभा का आयोजन किया गया। इस नई योजना के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से हॉकरों के विकास के लिए एक नई योजना बनाई गई है। इसके तहत पहले चरण में 15000 रुपए बेहद कम ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। उस कर्ज को चुकाने पर फिर 25000 रुपया दिए जाएंगे। 3 सालों के अंदर सर्वोच्च 50000 रुपया का कर्ज दिया जाएगा और हॉकरों को 7 फीसदी की छूट भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो स्वयंभर गोष्ठी की महिलाएं हैं या बहुत छोटे व्यापारी वह इस कर्ज का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई आज आवेदन करता है तो लगभग एक हफ्ते के अंदर उसे पहले चरण का ऋण मिल जाएगा।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *