Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भयावह आग से दुकान जल कर राख, इलाके में अफरा-तफरी

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत भगत सिंह मोड़ इलाके में मंगलवार को रात भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मचा दी। रात में अचानक धुंआ और आग की लपटें उठते ही स्थानीय लोग में अफरा-तफरी और डर फैल गया। स्थानीय लोग दमकल और पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही दमकल की एक इंजन और पुलिस  मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगातार कोशिश कर कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह राख में बदल चुकी थी। दुकान के अंदर रखे मोबाइल एक्सेसरीज़, नकद, दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक सामान सबकुछ जलकर खाक हो गया। फायर विभाग ने शुरुआती अनुमान लगाया कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग ने कहा है कि ठोस जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।दुकान के अंदर लगी सीसीटीवी फुटेज भी जांची जा रही है ताकि यह पता चल सके कि आग कैसे फैली।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *