जीटी रोज, हटन रोड सहित अस्पताल रोड पर जहां तहां सवारी चढ़ने और उतारने से हो रही रोड जाम को देखते हुए विधायक भड़की
आसनसोल । आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत हटन रोड मोड़ पर बुधवार आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल ने टोटो-ऑटो चालकों को कड़ी फटकार लगाई। जीटी रोड पर जहां तहा अपने वाहन को टोटो-ऑटो चालक खड़ी करके यात्रियों को चढ़ाने और उतारने का काम कर रहे थे।उसी दौरान अग्निमित्रा पाल वहां से गुजर रही थी तो उन्होंने देखा कि टोटो और ऑटो जीटी रोड को जाम करके यात्रियों को चढ़ाने और उतारने का काम कर रहे हैं। इस पर विधायक बेहद नाराज हो गई और उन्होंने टोटो और ऑटो चालकों को कड़ी फटकार लगाई। वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस से भी विधायक बहस करती दिखी। विधायक ने कहा कि लंबे समय से हाटन रोड को जाम करके टोटो और ऑटो चालक यात्रियों को चढ़ाने और उतारने का काम कर रहे हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस वजह से हॉस्पिटल जाने के एक बेहद महत्वपूर्ण मार्ग पर हमेशा जाम लगा रहता है। एंबुलेंस फंसी रहती है। उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय इस रास्ते को जाम मुक्त करना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल की गुटबाजी के वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा से कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कि इस तरह से लोगों को परेशानी हो।
वही इस संदर्भ में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा का काम ही है लोगों को परेशान करना। इससे पहले भी उन्होंने इस तरह से टोटो-ऑटो चालकों को परेशान किया था। पूरे प्रदेश की जनता को एसआईआर करके परेशान किया जा रहा है। अगर भाजपा चाहती है कि वह इस तरह से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होगी तो वह गलतफहमी में है।












