अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सेल-आईएसपी द्वारा सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
बर्नपुर(भरत पासवान)। समावेशी विकास और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के इस्को स्टील प्लांट ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर बेकरी ग्राउंड में आयोजित हुआ, जिसमें लाभार्थियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ अन्य अधिकारियों में
ईडी (वर्क्स) विपिन कुमार सिंह, ईडी (फाइनेंस) राज कुमार सिन्हा, ईडी (प्रोजेक्ट) प्रवीण कुमार, सीजीएम (इन-चार्ज) एचआर यू.पी. सिंह, सीएमओ (इन-चार्ज) डॉ. सुशांत सिन्हा, सीजीएम (एमएम) अशोक मिश्रा के साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों में सीजीएम (टीएस एवं सीएसआर) विजेन्दर वीर, सीजीएम (एचआर) जितेन्द्र कुमार, जीएम (प्रोजेक्ट) विशाल राज, एजीएम (सीएसआर) पवन कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) अभिषेक कुमार शौर्य उपस्थित थे।
वहीं कार्यक्रम में आईएसपी के आस-पास के क्षेत्रों से कुल 61 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल, व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, बैसाखी तथा अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिससे उनकी गतिशीलता और स्वावलंबन में वृद्धि होगी। पिछले दो वर्षों में सेल-आई एस पी द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। इसी वर्ष 25 लाख रुपए के उपकरण वितरित कर आईएसपी ने अपने सीएसआर दायित्वों के प्रति सतत समर्पण दर्शाया है। यह पहल केवल उपकरण वितरण नहीं, बल्कि उन व्यक्तियों के लिए आशा की किरण है जो शारीरिक चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना कर रहे हैं। ये उपकरण आत्मविश्वास बढ़ाने, गरिमा पुनर्स्थापित करने और अधिक स्वतंत्र जीवन जीने में सहायक होंगे। कार्यक्रम का संचालन एजीएम (सीएसआर), पवन कुमार सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।












