Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सिख वेलफेयर सोसाइटी और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से किया गया कंबल वितरण

आसनसोल । ठंड की शुरुआत के साथ ही आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक बार फिर सामाजिक सेवा का परिचय दिया है। दोनों संस्थाओं ने मिलकर आसनसोल जिला अस्पताल के मरीजों के बीच 130 कंबल वितरण किया। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने सिख संगत के निरंतर सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह संस्था बीते 13 सालों से अस्पताल के मरीजों की सहायता करते आ रही है।
जिसमें वाटर कूलर, कभी कंबल, कभी फल और कोविड काल में मास्क जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया है। डॉ. दास के अनुसार, 130 कंबलों का यह दान ठंड के मौसम में मरीजों के लिए बड़ी राहत है।
संस्था की ओर से सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से सभी सदस्य अपनी आय का दसवां हिस्सा सामाजिक और सिख समाज के हित में समर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के सुपर के अनुरोध पर ही आज ये 130 कंबल मरीजों के लिए प्रदान किए गए हैं। मक्कड़ ने यह भी कहा कि संस्था आगे भी जरूरत पड़ने पर गुरु परंपरा के अनुसार समाजसेवा में सक्रिय रूप से भाग लेती रहेगी।कार्यक्रम में जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह डंग, गुरु सिंह चौधरी, डॉ. निखिल चंद्र दास, संतोष सिंह, सोनू सिंह,
सुखबिंदर सिंह, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह मक्कड़,
सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह बॉबी, त्रिप्ता सेनी सहित अन्य उपस्थित थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *