Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ओवर ब्रिज अंडर पास नहीं होने की वजह से लोगों को हो रही है भारी परेशानियां

कुल्टी । सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज अंडर पास नहीं होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते बुधवार देखा गया कि एक जनाजा को डेढ़ घंटे तक रुके रहना पड़ा, क्योंकि रेलवे लाइन पर मालगाड़ियां खड़ी थी। इस बारे में जब हमने जनाजा में शामिल कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि बुधवार एक जनाजा लेकर जाया जा रहा था। रेलवे लाइन पार करके ही कब्रिस्तान है। लेकिन रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। आरपीएफ द्वारा केबिन मैन को बार-बार रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी को हटाने के लिए कहा गया। लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं कि आखिरकार जब लोगों ने हंगामा मचाया तो केबिन मेन ने मालगाड़ी को रेलवे ट्रैक से हटाने का इंतजाम किया। लेकिन तब तक इतनी देर हो चुकी थी कि शाम की नमाज का वक्त बीत चुका था और सही समय पर मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पार करके ही विद्यार्थियों को स्कूल भी जाना पड़ता है। लेकिन अक्सर रेलवे ट्रैक पर ही गाड़ियां खड़ी रहती है जिस वजह से विद्यार्थियों को घूम कर जाना पड़ता है जो की लंबा रास्ता है। हमने कुछ विद्यार्थियों से बात की तो उन्होंने कहा कि या तो उनको अपनी जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक पर करना पड़ता है या घूम कर लंबे रास्ते से जाना पड़ता है। लोगों की मांग है कि यहां पर एक ओवर ब्रिज या अंडरपास बनाया जाए। लोगों ने बताया कि इस बारे में आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को पत्र लिखा जाएगा।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *