आमार पाड़ा आमार समाधान योजना को लेकर हुई बैठक
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय के कार्यालय में शुक्रवार आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के 106 वार्डों के सभी बोरो चेयरमैन को लेकर आमार पाड़ा आमार समाधान योजना को लेकर बैठक हुई। बैठक में हाल ही में आमार पाड़ा आमार समाधान शिविर में जिन कार्यों के लिए लोगों ने आवेदन किया था उन कार्यों की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर नगर निगम के 106 वार्ड में आमार पाड़ा आमार समाधान शिविर का आयोजन किया गया था।
वहां पर लोगों द्वारा अपने-अपने मोहल्लों में कुछ कार्यों को करवाने के लिए आवेदन किए गए थे। उन्होंने बताया कि 106 वार्डों में ऐसे 3600 काम है, जो करवाए जाएंगे। उनमें से 3100 काम के टेंडर निकल चुके हैं 100 कामों के वर्क आर्डर भी दे दिए गए हैं। जहां पर भी कार्य को करने में कोई असुविधा आ रही है। उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और जिस गति से काम आगे बढ़ रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोगों ने जिन कार्यों को करने के लिए शिविर में आवेदन किया था। वह सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।












