मेडिकल मोबाइल यूनिट के तहत स्वास्थ जांच शिविर लगाया गया
कुल्टी । राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा को लोगों तक पहुंचाने के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट की शुरुआत की गई है। इसके जरिए कुछ मेडिकल मोबाइल यूनिट बनाए गए हैं, जो इस क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉक में जाकर लोगों की जांच करेंगे। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट में अत्याधुनिक मशीन लगी हुई है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य के विभिन्न जांच संभव हो सकेगी। आंखों की जांच भी हो सकेगी। शुक्रवार ऐसा ही एक मोबाइल मेडिकल यूनिट कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के डुबुरडीही इलाके में एक स्कूल पहुंचा।
जहां शिविर लगाया गया और जो भी मरीज आए उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ जुड़े डुबुरडीही अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर के डॉ उज्जवल मिश्र ने बताया की आज इस स्कूल में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि कुल्टी ब्लॉक के लिए एक मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध कराया गया है और इसके जरिए रोज इस ब्लॉक के किसी न किसी जगह पर इस तरीके से लगाए जा रहे हैं, जहां पर लोगों को अत्याधुनिक मशीनों के सहारे जांच करके जरूरी सलाह और दवाइयां दी जा रही हैं।












