Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईएसएफ धर्मनिरपेक्ष हर पार्टी के साथ वह जुड़ने को तैयार – नौशाद सिद्दीकी

बाराबनी। इंडियन सेकुलर फ्रंट या आईएसएफ नेता सह भांगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नौशाद सिद्दीकी शुक्रवार बाराबनी पहुंचे। यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में नौशाद सिद्दीकी ने बताया कि आज वह कोई राजनीतिक कार्य से यहां पर नहीं आए हैं। आज यहां पर काजी नज़रुल इस्लाम की याद में एससी एसटी माइनॉरिटी संस्था की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। काजी नज़रुल इस्लाम को श्रद्धा अर्पित करने के लिए आज यहां पर आए हैं। उनसे पूछा गया कि बाराबनी को टीएमसी का गढ़ कहा जाता है। इस पर उन्होंने कहा कि कोई जगह किसी का गढ़ नहीं होता है। जहां पर पार्टियों को जनता का समर्थन मिलता है। वहीं पर कोई पार्टी जीतती है। दूसरी तरफ एआइएमआइएम के साथ आगामी चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष हर पार्टी के साथ वह जुड़ने को तैयार हैं। उनका एक ही मकसद है। वह भाजपा को रोकना चाहते हैं और जो पार्टी बीजेपी को बंगाल में लेकर आई है। उसे भी रोकना होगा। वही हुमायूं कबीर के साथ आगमी चुनाव में गठबंधन के सवाल पर नौशाद सिद्दीकी ने साफ कह दिया कि जब तक हुमायूं कबीर अपने 30 तथा 70 फीसदी वाले बयान के लिए सबके सामने अफसोस जाहिर नहीं करते और यह नहीं कहते कि उन्होंने गलत कहा था तब तक उनसे बातचीत भी नहीं होगी। गठबंधन करना तो दूर की बात है वही एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध वोटर का नाम नहीं रहना चाहिए। लेकिन अगर एक भी योग्य मतदाता का नाम कटा तो वह खुद उसके लिए सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ेंगे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *