Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बिजली की कीमत के हिसाब से बंगाल पूरे देश में 17वें स्थान पर है – अरूप विश्वास

कुल्टी । पश्चिम बंगाल सरकार में बिजली मंत्री अरुप विश्वास शुक्रवार कुल्टी विधानसभा केंद्र पहुंचे और इन्होंने यहां पर एसआईआर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ पश्चिम बर्दवान जिला के टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, मंत्री प्रदीप मजूमदार, तृणमूल प्रदेश कमेटी सचिव वी शिवदासन दासू, वरिष्ठ टीएमसी नेता उज्जवल चटर्जी, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपस्थित थे। यहां पर अरुप विश्वास ने स्थानीय टीएमसी नेताओं के साथ बातचीत की और एसआईआर को लेकर कितना काम हुआ है। इसकी प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में यह काम चल रहा है। यहां पर भी यह काम चल रहा है। आज उन्होंने यहां पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। कल भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहां था कि पश्चिम बंगाल में पूरे देश के मुकाबले बिजली की कीमत यूनिट प्रति सबसे ज्यादा है, इसकी जिम्मेदारी बिजली मंत्री को लेनी होगी। इस पर जब आज हमने अरुप विश्वास से बात की तो उन्होंने भाजपा विधायक पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह एक विधायक हैं, लेकिन विधायक के तौर पर उन्होंने जो बयान दिया है। वह सही नहीं है। बिजली की कीमत के हिसाब से बंगाल पूरे देश में 17वें स्थान पर है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने भाजपा विधायक का बयान सुना नहीं है। लेकिन अगर उन्होंने ऐसा झूठा बयान दिया है तो उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *