Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

कुल्टी । आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से कुल्टी विधानसभा के सीतारामपुर स्टेशन रोड स्थित स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि का पालन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार मित्रों के साथ-साथ विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी आसनसोल जिला संगठन के को-मीडिया इंचार्ज और कुल्टी मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा (जो एक समाजसेवी भी हैं)विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा, फॉरवर्ड ब्लॉक से शहीद राजा अंसारी भी मौजूद रहे। स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के परिवार से उनकी पत्नी कलावती देवी, पुत्रगण श्रवण सिंह, पवन सिंह, कौशल कुमार सिंह और पोते अनुराग सिंह, अमन सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाजपा नेता और समाजसेवी श्री संतोष कुमार वर्मा ने अपने वक्तव्य में स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के जीवन और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को याद किया और उनके विचारों की सराहना की। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया। इस अवसर पर विभिन्न मीडियाकर्मी उपस्थित थे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन को कवर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *