Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है। वहीं पर एसआईआर हो रहा है – मंत्री मलय घटक

आसनसोल । आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में रविवार तृणमूल कांग्रेस की तरफ से प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। इस प्रतिवाद सभा में राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान ज़िला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वशिमुल हक, अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, राजेश तिवारी सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और व्यापक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि जब भी बंगाल में चुनाव आता है, भाजपा के नेता बंगाल आ जाते हैं और लोगों को झूठ बोलकर बेवकूफ बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेताओं ने देख लिया कि बंगाल की जनता को इस तरह से बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता तो उन्होंने अब मतदाता सूची में धांधली करने के लिए एसआईआर को शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अगले साल बंगाल सहित और भी कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। लेकिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है। वहीं पर एसआईआर हो रहा है। जहां पर भाजपा की सरकार पहले से ही है। वहां पर यह नहीं हो रही है। मलय घटक ने दावे के साथ कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बर्दवान जिले के 9 विधानसभा केंद्रों में से 6 केंद्रों पर टीएमसी को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को इस जिले के सभी नाम सीट पर जीत हासिल होगी। कुल्टी आसनसोल दक्षिण और दुर्गापुर में भी भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा। मलय घटक ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस जिले के लोगों को भी यह सोचकर आश्वस्त रहना चाहिए स्थिति कितने भी विकट क्यों ना हो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा उनके साथ हर सुख दुख में खड़े रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *