100 जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया कंबल
रानीगंज । रानीगंज के सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन की तरफ से रविवार रानीगंज के स्कूल मोड़ इलाके में ठंड के मौसम को देखते हुए लगभग 100 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया है। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक पिंटू गुप्ता ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से हर साल इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रयास फाउंडेशन द्वारा लगातार सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं। ठंड के मौसम में हर साल मुकम्मल वितरण का कार्यक्रम करते हैं। आज 100 के लगभग कंबलों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि उनके संगठन के सदस्य रात में भी निकालते हैं और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को कंबल देते हैं। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में लगातार इस तरह का कार्यक्रम किया जाएगा। आज के कार्यक्रम के दौरान बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ट्रैफिक एसआई विनय लायक, रोहित खेतान, अरुण भरतीया सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
