सीआईडी की टीम ने फर्जी लॉटरी में पलटू सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया
पांडवेश्वर । सीआईडी की टीम ने फर्जी लॉटरी के कारोबार में मुख्य सरगना पलटू सिंह समेत दो लोगों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया। पलटू सिंह पांडवेश्वर का निवासी है और फर्जी लॉटरी के कारोबार का मुख्य सरगना बताया जाता है। जो पांडवेश्वर लवदोहा अंडाल उखड़ा समेत आसपास के इलाकों में अवैध ढंग से फर्जी लॉटरी का खेल संचालित करता है। 1 साल पहले भी वह गिरफ्तार हुआ था। उसे समय आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीडी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन वह जाली लॉटरी के कारोबार से दूर नहीं हुआ और धड़ल्ले से लॉटरी के कारोबार पर कब्जा जमाया था वह पांडवेश्वर, लवदोहा, जमुरिया, अंडाल के अलावा बीरभूम के खरसोल और दुबराजपुर इलाके में भी फर्जी लॉटरी का संचालन करता था। लवदोहा और पांडवेश्वर इलाके में तो दिन के उजाले में खुलेआम इन लोगों का कारोबार चलता है। फर्जी लॉटरी का अवैध कारोबार पश्चिम बर्दवान जिले में लगातार दिन पर दिन उन्नति की ओर जा रहा है। इस पर पूरी तरह लगाम लगाने में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठता है। पांडवेश्वर थाना के इलाके में तो खुलेआम जाली लॉटरी का बिक्री होता है। उसके बाद भी इस पर कोई लगाम नहीं लग पाता है। कुछ दिनों के लिए छापेमारी चलती है और फिर उसके बाद यह जाली लॉटरी का कारोबार फल ने फूलने लगता है। अब तो यह देखना है कि इन दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की टीम और भी लोगों को इस मामले में गिरफ्तार करती है या नहीं। पर सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इन लोगों को इलाके में आखिरकार जाली लॉटरी का कारोबार करने के लिए किन लोगों का सहयोग मिलता है और क्या वह लोग भी गिरफ्तार होंगे।
