तपेदिक(टीबी) की बीमारी पर रोकथाम के लिए हुई निगम में बैठक
आसनसोल । आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में तपेदिक(टीबी) की बीमारी पर रोकथाम के लिए प्रशासन की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार आसनसोल नगर निगम में कोलकाता से आए कुछ विशेषज्ञों के साथ में और विधान उपाध्याय की एक बैठक हुई। ऐसे बैठक में तपेदिक(टीबी) को कैसे रोका जा सकता है। तपेदिक रोगी के इलाज उनके लिए पौष्टिक आहार के इंतजाम के बारे में बातचीत हुई। इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत से बात की तो उन्होंने कहा कि आज कोलकाता से आए कुछ विशेषज्ञों के साथ आज मेयर की एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान इस क्षेत्र में तपेदिक(टीबी) की बीमारी पर रोकथाम और जिनको यह बीमारी हो चुकी है। उनके इलाज और उन्हें किस तरह से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सकता है। इस पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ स्वयं सेवी संस्थाओं, कॉर्पोरेट संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।












