Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्विफ्ट डिजायर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में तीन घायल, ट्रक चालक फरार

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत मंगलवार सुबह 10.30 बजे के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित घाघर बुढ़ी मंदिर के पास एक स्विफ्ट डिजायर और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में स्विफ्ट डिजायर के तीन यात्री बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना में कार के चालक का सिर फट गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह एक स्विफ्ट डिजायर मां घाघर बुढ़ी मंदिर के पास स्थित कार के एक शोरूम से निकल रही थी। उसी समय आसनसोल से कोलकाता की तरफ तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर को लगभग 200 मीटर तक घसीट लिया। घटना से इलाके में खलबली मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *