Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ब्रेल एकेडमी के बच्चों को फल, बिस्किट और अनाज देकर की गई सेवा

आसनसोल । आसनसोल प्रीवेंट ऑफ ब्लाइंड सोसाइटी और आसनसोल ब्रेल एकेडमी फ्री रेसिडेंटल ब्लाइंड स्कूल में बुधवार को जरूरतमंद बच्चों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। आसनसोल की रहने वाली सुजाता इंडी ने स्कूल के बच्चों को फल, बिस्किट और टिफिन उपहार में दिए। साथ ही हॉस्टल के लिए अनाज भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सुरजीत सिंह मक्कड़ भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

“बचपन से ही सोशल वर्क करने की प्रेरणा मिली” — सुजाता इंडी
बच्चों को अनाज और टिफिन देने के बाद सुजाता इंडी ने कहा कि बचपन से उन्हें ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेने की इच्छा रहती थी। उन्होंने कहा,
“जब मैं छोटी थी, तो सोचती थी कि छोटे बच्चे कैसे रहते होंगे, क्या महसूस करते होंगे। इसलिए बड़े होकर सोशल वर्क करने की हिम्मत ऊपर वाले ने दी है जो भी संभव होता है, करने की कोशिश करती हूं। मैं आसनसोल के और भी लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे इन बच्चों के लिए आगे आएं और सहयोग करें।”

गुरु नानक साहिब जी के उपदेश पर चलते हुए सेवा — सुरजीत सिंह मक्कड़

कार्यक्रम में पहुंचे सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर एवं वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि वे गुरु नानक साहिब जी के उपदेश “किरत करो, नाम जपो और वंड के छक्को” का पालन करते हुए समाज सेवा से जुड़े कई कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा,
“आज सुजाता जी के अनुरोध पर हम यहां आए और उन्होंने सहयोग किया। हमें उम्मीद है कि आगे भी वे इस तरह के कार्यों में योगदान देती रहेंगी।”
राज्य सरकार के सिलेबस अनुसार पढ़ाई, हॉस्टल की पूरी व्यवस्था
ब्रेल एकेडमी में दिव्यांग, विशेषकर नेत्रहीन बच्चों को राज्य सरकार के सिलेबस के अनुसार पढ़ाया जाता है और उनके लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था की गई है।
स्कूल की ओर से अभिजीत मंडल ने बताया कि संस्था बच्चों की पढ़ाई, भोजन और रहने के खर्च को समाज के सहयोग से ही पूरा करती है। उन्होंने कहा,
“आज सुजाता जी द्वारा दिया गया अनाज और टिफिन बच्चों के लिए काफी मददगार है। कम से कम कुछ दिनों के लिए इनके भोजन की व्यवस्था हो जाएगी। हम आसनसोल के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे भी अपनी क्षमता के अनुसार इन बच्चों की सहायता के लिए आगे आएं।”

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *