अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन वाले 14 टोटो जब्त कर, टोटो को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भेजा गया
रानीगंज । रानीगंज पंजाबी मोड़ मुख्य द्वार में जिला परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन वाले 14 टोटो जब्त पकड़े गए टोटो को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भेजा गया। इस संदर्भ में टोटो चालकों से बात की तो उन्होंने कहा कि आज उन्हें पंजाबी मोड़ में ब्रिज के नीचे बुलाया गया था। लेकिन जब वह यहां पर आए तो उनके टोटो को जप्त कर दिया गया। कहां जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन के लिए किया जा रहा है, लेकिन रजिस्ट्रेशन कहां होगा। कितने पैसे लगेंगे, कितना दिन समय लगेगा। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे टोटो चालक बहुत परेशान है।
उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन करवाने से किसी को आपत्ति नहीं है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में प्रदर्शित होनी चाहिए और लोगों को यह बात समझ में आनी चाहिए कि कितने पैसे लगेंगे और कहां जाना होगा। इसके साथ ही टोटो चालकों ने एक और बात कही की जो टोटो रानीगंज के हैं। उनको रानीगंज में चलने देने की अनुमति देनी चाहिए। रानीगंज से बाहर के टोटो रानीगंज में ना चलने पाएं। उन्होंने बताया कि किसी भी टोटो चालक को रजिस्ट्रेशन से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उनका कहना था कि उन्हें यह पता ही नहीं है कि रजिस्ट्रेशन कहां होगा। अगर शोरूम में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना है तो ऐसे कई शोरूम है जो पहले टोटो बेचा करते थे। लेकिन अब बंद हो चुके हैं। इसलिए उन्होंने मांग की अधिकारी उन्हें सही जानकारी दें। वह इस बारे में आसनसोल आरटीओ ऑफिस के मोटर व्हीकल ऑफिसर संजय चटर्जी ने कहा की सरकारी निर्देश के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को संपन्न किया जा रहा है। टोटो चालकों को डेढ़ महीने का समय दिया गया था। लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिए वह आगे नहीं आए। तब प्रशासन की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिन वाहनों को पकड़ा गया। उन पर न तो कोई फाइन लगाया जाएगा नहीं उनसे पार्किंग चार्ज लिया जाएगा। उनसे रजिस्ट्रेशन के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आसनसोल कोर्ट के पास आरटीओ ऑफिस में जाकर वह रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं की कितने पैसे लगेंगे या किस रूट पर टोटल चलेंगे तो उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जानकारी आरटीओ ऑफिस सही चलेगी।












