Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आदिवासी समाज की ओर जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

आसनसोल । आदिवासी समाज की तरफ से बुधवार पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आदिवासी समाज के आने वाले त्योहार को लेकर कुछ बातें जिला अधिकारी के सामने रखें। इस संदर्भ में संगठन के नेता और हरामडीही गांव के निवासी मोतीलाल सोरेन ने बताया कि यह कोई रैली या विरोध प्रदर्शन नहीं है। वह जिला अधिकारी के पास आए थे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आदिवासी समाज का पांच दिवसीय सबसे बड़ा त्यौहार शुरू होने वाला है। इस ज्ञापन के माध्यम से वह जिला अधिकारी से अनुरोध करने के लिए आए हैं कि जैसे अन्य समुदायों को प्रशासन की तरफ से उनके त्योहारों के लिए सरकार की तरफ से सुविधा और आर्थिक अनुदान प्रदान की जाती है। आदिवासी समाज के सबसे बड़े त्यौहार के लिए भी वह सुविधा और आर्थिक अनुदान उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि रास्तों की मरम्मत लाइट की व्यवस्था साफ सफाई और पानी की व्यवस्था की अपील की गई। इसके साथ ही प्रशासन से आर्थिक अनुदान प्रदान करने के लिए भी अनुरोध किया गया।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *