Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भारतीय डाक विभाग की ओर से मेघा डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बर्नपुर । बर्नपुर के भारती भवन में भारतीय डाक विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नाम मेघा डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम रखा गया। मौके पर आसनसोल पोस्टल सर्किल के तमाम बड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने किस तरह से पोस्ट ऑफिस के कामकाज को और बेहतर किया जा सकता है। किस तरह से इसे जनता के और करीब लाया जा सकता है। इस पर अपने विचार व्यक्त किया इस कार्यक्रम के दौरान इस पर खासा जोर दिया गया कि पोस्ट ऑफिस के कामकाज को और सरल बनाने की आवश्यकता है। ताकि जनता के साथ सीधा संपर्क बनाए जा सके और काउंटर पर बैठे जो कर्मचारी हैं। वह खुद सक्रियता दिखाते हुए पोस्ट ऑफिस में आने वाले ग्राहकों की समस्या के समाधान में पहल करें। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए पोस्ट ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों को करने का उद्देश्य पिछले कुछ समय में पोस्ट ऑफिस के जिन कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। उन्हें कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करके प्रोत्साहित करना था। ताकि आने वाले समय में उन्हें देखकर और भी अन्य कर्मचारी बेहतर सेवा प्रदान करने की इच्छा रखें। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस की सेवाओं में चुनौतियां काफी है। लेकिन कोशिश की जा रही है कि इन चुनौतियों से निपटते हुए पोस्ट ऑफिस के सेवाओं को और बेहतर किया जा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल आसनसोल में ही पोस्टमैन के पद पर 219 पद रिक्त हैं। लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है की पोस्ट ऑफिस के अपने ही कर्मचारी पोस्टमैन का काम नहीं करना चाहते क्योंकि पोस्टमैन का काम बहुत जिम्मेदारी वाला काम है। इसलिए वह इस तरह के काम करने से बच रहे हैं, जिस वजह से न सिर्फ चिट्ठियों को सही समय पर पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। बल्कि पोस्ट ऑफिस के अन्य कार्यों में भी काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने आशा जताई के आने वाले समय में इस समस्या का कोई समाधान जरूर निकाला जा सकेगा।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *