Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अग्निमित्रा पॉल फेसबुक में टीआरपी बढ़ाने के लिए यह सब कर रही है

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल को कल यानी बुधवार को तिराट में टीएमसी के एक स्थानीय पंचायत सदस्य सुबीर बनर्जी ने ग्रामीणों को लेकर उनका विरोध किया था। अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया था कि सुबीर बनर्जी द्वारा वहां की महिलाओं को उकसाया था और उन पर हमला करवाया गया था। इसे लेकर भाजपा कल रात में ही आसनसोल के काली पहाड़ी में रोड जाम किया गया था। भाजपा विधायक ने पुलिस पर भी त्वरित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर कल रात ही राहा लेन पार्टी कार्यालय में टीएमसी की तरफ से पत्रकार सम्मेलन कर पत्रकारों को संबोधित करते पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि 4 साल से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन अग्निमित्रा पाल का अपने विधानसभा क्षेत्र में नामोनिशान नहीं दिखता था। लेकिन अब जबकि चुनाव आने वाले हैं। वह अपने विधानसभा केंद्र जा रहीं हैं और वह इस तरह की हरकतें करके टीआरपी बटोरने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि विधायक के साथ जो केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान थे। उन्होंने स्थानीय लोगों पर गोली चलाने की धमकी दी थी। इसका नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने विरोध किया और कहा कि अगर कोई आम लोगों पर गोली चलाने की धमकी देता है तो उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो चेलोद इलाके में विरोध सभा का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं इस बारे में अभिजीत घटक ने कहा की 4 साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन भाजपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं जाती हैं उनको पता ही नहीं है कि वहां पर क्या हो रहा है। लोगों से मिलती नहीं है। इसलिए अब चुनाव से ठीक पहले उन्हें जनसंपर्क अभियान चलाना पड़ रहा है जो की एक विधायक के लिए शर्मनाक चीज है। अभिजीत घटक ने कहा कि अग्निमित्रा पाल ने अपने विधानसभा केंद्र में विकास का कोई काम नहीं किया है। इसलिए अब जबकि चुनाव से पहले वह अपने विधानसभा केंद्र में जनसंपर्क अभियान पर जा रही है तो लोग उनसे अप्रिय सवाल पूछ रहे हैं, जिससे कि उनका मिजाज रहा है। अभिजीत घटक ने कहा कि अग्निमित्रा पाल जो कर रहीं हैं, वह सिर्फ फेसबुक पर रील बनाने के लिए कर रही हैं।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *