Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विधायक की गाड़ी रोकने का विरोध, आसनसोल में भाजपा के सीपी कार्यालय का घेराव, लाठीचार्ज का आरोप

आसनसोल । बुधवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा के रानीगंज प्रखंड के तिरात में आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल की गाड़ी रोकने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य व उसके साथियों पर लगाया गया है। उस घटना के विरोध में गुरुवार की दोपहर आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(सीपी) कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था। शाम 4 बजे के बाद भाजपा विधायक के नेतृत्व में आसनसोल में जीटी रोड के बीएनआर मोड़ इलाके में सड़क नाकाबंदी की गयी। वहां कृष्णा प्रसाद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। भाजपा द्वारा किये गये इस सड़क नाकाबंदी व सीपी कार्यालय घेराव अभियान को लेकर आसनसोल दक्षिण थाना की ओर से बीएनआर से सीपी कार्यालय जाने वाली सड़क पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। लोहे की रेलिंग लगा कर बैरिकेडिंग की गयी थी। व्यापक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस बैरियर हटाते हुए सीपी ऑफिस की तरफ बढ़ गए। इससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। तनाव बढ़ गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और यह जानने की मांग की कि विधायक अग्निमित्रा पाल पर हमला क्यों किया गया। इसके बाद अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपी ऑफिस तक मार्च किया और गेट जाम कर दिया। वहीं अग्निमित्रा पाल की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई। उन्होंने ने कहा, बुधवार को जब मुझे गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया था, तब पुलिस प्रशासन कहां थी? अब भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने आई है। उन्होंने फिर आरोप लगाया कि पुलिस तृणमूल का कैडर बन गई है। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम लगभग 6 बजे विधायक को सीपी ऑफिस बुलाया गया। वे एक डेलीगेशन के साथ सीपी ऑफिस गई और बुधवार की घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *