Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नई शिक्षा नीति पर पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का किया गया आयोजन

जामुरिया । वर्तमान समय में शिक्षा को किस तरह से और ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। आधुनिक युग में शिक्षा प्रदान करने में किन बदलावों की आवश्यकता है और केंद्र सरकार द्वारा पारित नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों के लिए शिक्षा प्रदान करने में किन विषयों पर जोर दिया गया है। इसे लेकर शुक्रवार चांदा स्थित पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक सचिन राय, मीता राय, आसनसोल बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फाल्गुनी मुखर्जी, विश्व भारती यूनिवर्सिटी के डॉ केसी साहू, जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, जमुरिया के प्रख्यात शिक्षाविद और रास्ते के मास्टर नाम से प्रख्यात दीप नारायण नायक तथा पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के प्रिंसिपल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के प्रिंसिपल और आसनसोल और रानीगंज के विभिन्न कॉलेजों के अध्यापक अध्यापिकाएं तथा पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी उपस्थित थे। मौके पर सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत सभी विशिष्ट अतिथियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट की तरफ से एक किताब का भी विमोचन किया गया। इस किताब में आधुनिक युग में शिक्षा प्रदान करने के विषय को लेकर कुछ शोध कार्य किया गया है। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सचिन राय ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा प्रदान करने की पद्धति में काफी परिवर्तन आया है। आज के इस एक दिवसीय सेमिनार में आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के अलावा कोलकाता बीरभूम आदि क्षेत्रों से भी जो शिक्षाविद आए हैं। वह बदलते परिवेश में शिक्षा प्रदान करने के तरीकों में किन बदलावों की आवश्यकता है। उन पर रौशनी डालेंगे। इसके अलावा इस पर भी चर्चा की जाएगी कि कैसे शिक्षा समाज के हर तबके के विकास में कारगर हो। वहीं केंद्र सरकार द्वारा 2020 राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। इसकी रोशनी में शिक्षा प्रदान करने में क्या चुनौतियां आएंगी और इसके क्या फायदे हैं। उन्होंने कहा कि पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट सिर्फ शिक्षकों को प्रशिक्षण ही नहीं देता। वह उनके अंदर शिक्षा प्रदान करने को लेकर एक ऐसा जज्बा पैदा करना चाहते हैं, जिससे आने वाले समय में पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षित शिक्षक समाज में आदर्श शिक्षक के रूप में स्थापित हो सके। यही वजह है कि आज आसनसोल, रानीगंज, जामुरिया, कोलकाता के अलावा बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ख्याति प्राप्त शिक्षकों को बुलाया गया है। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया है। उनकी बातें सुनकर पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी जरूर प्रेरित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *