Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से भाजपा समर्थक की मौत, भाजपा समर्थकों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन

जामुड़िया । पश्चिम बंगाल के राज्यसभा विपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी 16 दिसंबर को आसनसोल और जामुड़िया के प्रस्तावित दौरे के पहले ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। शुक्रवार की रात 10 बजे जामुड़िया के चिचुरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत चिचुरिया डंगालपाड़ा इलाके में बालू से लदी एक ट्रक की चपेट में आने से भाजपा कर्मी पगला गोप की मौत हो गई। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद जब पुलिस शव को कब्जे में लेने पहुंची, तो मुआवजे की मांग को लेकर विरोध शुरू हो गया। कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और पूरा इलाका अशांत हो उठा।
आरोप है कि इस दौरान गुस्साई भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस पर ईंटों और डंडों से हमला किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं, कुछ पुलिस वाहनों में आग लगाए जाने की भी खबर है। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
घटना के विरोध में शनिवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज से सिउड़ी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 को जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर भाजपा का एक प्रतिनिधि दल भी मौके पर पहुंचा और घटना की कड़ी निंदा की।
प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी, भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ,भाजपा के राज्य कमेटी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी, कृष्णा प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। फिलहाल इलाके में व्यापक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात को नियंत्रण में रखने के प्रयास जारी हैं।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *