Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्रीश्री दक्षिणा काली मंदिर में नवनिर्मित पांच कमरों का किया गया उद्घाटन

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत डिपो पाड़ा स्थित श्रीश्री दक्षिणा काली मंदिर में शनिवार नवनिर्मित पांच कमरों का उद्घाटन किया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने नारियल फोड़ कर, फीता काटकर और शिलापट का अनावरण करके नवनिर्मित पांच कमरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर दक्षिणा काली मंदिर कमेटी के सचिव मलय मजूमदार, मंदिर कमेटी प्रभारी मिली मजूमदार, राजा रंगनाथन, सपन दास, सोमनाथ मुखर्जी, सोम साधु सहित भाजपा की तरफ से प्रदीप सिंह, तापस घोष, बबलू विश्वास, डॉक्टर अनिंद्य मंडल, सौम्य दोलुई, सुपर्णा मालाकार, संजय मालाकार सहित अन्य भाजपा कर्मी उपस्थित थे। इस संदर्भ में मलय मजूमदार ने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा एक मैरिज हॉल और चार रूम पहले से बनाए गए थे। लेकिन यहां पर जब कोई कार्यक्रम होता है, या कोई अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है तो लोगों को परेशानी होती है। क्योंकि रहने के लिए घर कम पर जाते थे। इसे देखते हुए पांच नए कमरे बनाया गया।उन्होंने कहा कि यह पहली मंजिल पर बनाया गया हैं और अब कुल नौ कमरा हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि लोगों की परेशानी कुछ हद तक दूर हो जाएगी और इन कमरों का किराया बहुत तक काम है। वहीं इस मौके पर कृष्णेन्दु मुखर्जी ने श्रीश्री दक्षिणा काली मंदिर कमेटी के मलय मजूमदार और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि जिस तरह से यह सब काम कर रहे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर इस क्षेत्र का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और दिल के बहुत करीब स्थान बन चुका है। आज यहां पर इसका उद्घाटन किया गया। पांच नए कमरे आज से अस्तित्व में आ गए जिससे कि लोगों को अपने घर के अनुष्ठान के आयोजन में काफी सुविधा होगी।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *