पंचगछिया क्षेत्र के 252 नंबर बुथ इलाके में एक नवनिर्मित सड़क का किया गया उद्घाटन
बाराबनी । बाराबनी के विधायक सह आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने शनिवार बाराबनी के पंचगछिया क्षेत्र के 252 नंबर बुथ इलाके में एक नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इस सड़क के निर्माण में बीते कुछ समय से समस्या आ रही थी। जमीन से संबंधित विवाद की वजह से सड़क का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा था। आखिरकार विधान उपाध्याय के हस्तक्षेप करने से समस्या का समाधान हुआ और जमीन मालिकों ने जमीन प्रदान की, जिस सड़क का निर्माण संभव हो सका। इस सड़क के निर्माण से इलाके के लोगों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही विधान उपाध्याय द्वारा दो शेड और एक निकासी नाले का भी उद्घाटन किया गया।












