मृतक भाजपा कर्मी के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद
जामुड़िया । जामुड़िया थाना अंतर्गत चिचुरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत चिचुरिया डंगालपाड़ा इलाके में शुक्रवार की रात बालू से लदी एक ट्रक की चपेट में आने से भाजपा कर्मी पगला गोप की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम करके प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस बल उनलोगों पर हमला की। मृतक की पत्नी का सिर फोड़ा, घर का सामान तीतर बितर किया। आस पास के लोगों के दरवाजा भी खटखटाया। इस घटना को लेकर शनिवार सुबह से इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
शाम को भाजपा कृष्णा प्रसाद भाजपा कार्यकर्ता भाई पागल गोप के घर जाकर जो दृश्य देखे, उससे उनका हृदय अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिला। उन्होंने कहा कि वहां का मंज़र अत्यंत पीड़ादायक था। वहीं उन्होंने कहा कि पागल गोप की धर्मपत्नी, जिनके सिर पर चोट लगी है और पट्टी बंधी है, उन्हें इस हालत में देख मन बहुत व्यथित हुआ। उनकी माता जी का रो-रोकर बुरा हाल था। कृष्णा प्रसाद ने उनकी बेटी के सिर पर हाथ रखकर उसे हिम्मत दी और ढांढस बंधाया।


