Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गायत्री महिला मंडल, नियामतपुर के महिलाओं ने बड़े सम्मान के साथ दिया गायत्री महायज्ञ में आने का आमंत्रण

आसनसोल । 24 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में शिल्पांचल के व्यवसायी, समाजसेवी, धार्मिक प्रवृति के धनी और भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। नियामतपुर सूर्य मंदिर प्रांगण में गायत्री महिला मंडल, नियामतपुर के तत्वावधान में 24 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर गायत्री महिला मंडल की महिलाओं ने कृष्ण प्रसाद को उनके आवास पर जाकर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। महिलाओं द्वारा उन्हें सम्मान के साथ गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ चंदन का तिलक लगाकर, उत्तरीय ओढ़ाकर, गुलदस्ता देकर, निमंत्रण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर 24 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ नियामतपुर शाखा के मीडिया प्रभारी समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा, सुजीत बरनवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से कोषाध्यक्ष रेखा बरनवाल, रीना साव, सुनीता प्रसाद, राधिका मोदी, प्रेणा कुमारी सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मौके पर कृष्ण प्रसाद ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे 20 दिसंबर को महायज्ञ एवं शोभायात्रा में सम्मिलित होकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करेंगे तथा सनातन धर्म से जुड़े ऐसे आयोजनों में सहभागिता को अपना सौभाग्य मानते हैं। कार्यक्रम विवरण अनुसार 20 दिसंबर प्रातः 9 बजे मंगल कलश यात्रा, दोपहर व संध्या 3 से 6 बजे तक संगीत व प्रवचन। 21 दिसंबर,प्रातः 6 से 7:30 बजे प्रज्ञा योग, 9 से 12 बजे गायत्री महायज्ञ, संध्या 3 से 6:30 बजे प्रवचन। 22–23 दिसंबर: प्रज्ञा योग, विशिष्ट संस्कार, पूर्णाहुति एवं टोली विदाई। गायत्री महिला मंडल ने सभी माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *