Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईओए अध्यक्ष ने रोसड़ा के विधायक को सम्मानित कर एनडीए सरकार की सराहना

बर्नपुर(भरत पासवान)। इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने बर्नपुर स्थित कार्यालय में बिहार के समस्तीपुर रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। विधायक वीरेंद्र कुमार उनके सहयोगी सह एजीएम देवानंद के बड़े भाई हैं। इस दौरान है उन्होंने विधायक वीरेंद्र कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान सुशील कुमार सुमन ने विधायक वीरेंद्र कुमार के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, माननीय नितिन नवीन को हार्दिक बधाई संदेश प्रेषित किया गया। साथ ही, बिहार में हुए चुनावों में एनडीए टीम की शानदार विजय पर ढेरों शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी गईं। इस संबंध में आईओए के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने बताया कि यह मुलाकात उनके लिए एक अनमोल एहसास रहा जिसमें ऐसा जहाँ जनप्रतिनिधि और जनभावना एक-दूसरे से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में एनडीए सरकार ने जिस निरंतरता, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ काम किया है, वह वास्तव में लोकतंत्र के सशक्त और परिपक्व स्वरूप का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस दौरान उन्होंने बिहार के एनडीए सरकार की शानदार उपलब्धियों की भी काफी सराहना की।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *