Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘परिवर्तन संकल्प सभा’ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कृष्णा प्रसाद

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत डामरा फुटबॉल मैदान में 16 दिसंबर यानी मंगलवार को आयोजित होने वाली विशाल ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद पहुंचे। सनद रहे ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ में पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। सभा स्थल पूर्ण रूप से सज चुका है, कार्यकर्ता तैयार हैं। मौके पर जायजा लेने दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल भी पहुंची थी। मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ क्षेत्र में बदलाव की नई इबारत लिखेगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि व्यापक संख्या में पहुँचकर इस परिवर्तन संकल्प सभा को ऐतिहासिक बनाएं।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *