काली पहाड़ी के पास भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, कृष्णा सहित पांच घायल
आसनसोल । आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत काली पहाड़ी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार की रात भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद की गाड़ी एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कृष्णा प्रसाद और उनके साथ अन्य पांच लोग जो गाड़ी में सवार थे। घायल हो गए गाड़ी को काफी नुकसान भी पहुंचा। इस संदर्भ में कृष्णा प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को जामुरिया में पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष नेता शुभेंदू अधिकारी का कार्यक्रम है, उसकी तैयारी को देखने के लिए वह रात 8 बजे के बाद जामुड़िया जा रहे थे।
जब काली पहाड़ी के पास यह दुर्घटना पेश आया। उन्होंने कहा कि एक ट्रक अचानक से आया उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में वह और उनके साथ गाड़ी में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। कृष्णा प्रसाद ने इस बात का अंदेशा जताया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा अपने पांव पसार रही है। इससे तृणमूल कांग्रेस घबरा गई है और यही वजह है कि अपने गुंडो के जरिए वह इस तरह की हरकतें करवा रही है। उन्होंने साफ कहा कि इससे भाजपा को रोक नहीं जा सकता। कृष्णा प्रसाद ने बताया कि इसे लेकर वह थाना में एफआईआर दर्ज कराएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि काल उसका क्या बिगाड़े, जो भक्त हो महाकाल का।

