आसनसोल में जिला पुस्तक मेला का हुआ उद्घाटन
आसनसोल । आसनसोल के पोलो मैदान के पास पश्चिम बर्दवान जिला पुस्तक मेला का उदघाटन हुआ। पुस्तक मेला आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है। इस मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, ग्रंथागार मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी, जिला अधिकारी एस पन्नबलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ईम मौके पर मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने कहा कि आसनसोल एक बहुत पुराना शहर है, इसलिए वह चाहते हैं कि आसनसोल के इतिहास को लिखा जाए। आसनसोल जब से अस्तित्व में आया था तब से लेकर आज तक आसनसोल की घटनाओं को लेकर एक इतिहास लिखा रहना बहुत जरूरी है, जिससे कि आने वाले समय में नई पीढ़ी आसनसोल के इतिहास के बारे में अच्छे से जान सके। वहीं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को द्वारा आसनसोल में आकर टीएमसी सरकार को आड़े हाथों लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है, लेकिन ममता बनर्जी की तरह 15 सालों तक सरकार में रहकर लोगों की सेवा करना दूसरी बात है।













