Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक की ओर से मोडिफाइड साइलेंसर को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

आसनसोल । आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में बुधवार कल्ला इलाके में अभियान चलाया गया। अभियान के संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने कहा कि कुछ छात्रों को मोडिफाइड साइलेंसर के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि कानून के अनुसार या पर्यावरण को देखते हुए भी मोडिफाइड साइलेंसर नहीं लगाये जा सकते। इसके लिए उन्हें जागरूक किया गया और आज कुछ मोटरसाइकिलों से मोडिफाइड साइलेंसर खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि बीते लंबे समय से ही अभियान चलाया जा रहा है। अब तक तकरीबन 40 मोटरसाइकिलों से मोडिफाइड साइलेंसर खुलवा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज कोई जुर्माना नहीं किया गया। बस छात्रों को जागरूक किया गया ताकि भविष्य में वह इस तरह से मोडिफाइड साइलेंसर न लगे। उन्होंने कहा कि छात्रों ने भी अपनी गलती स्वीकारी यहां तक कि छात्रों के जो अभिभावक आए थे। उन्होंने भी स्वीकार किया के इस तरह से मोडिफाइड साइलेंसर नहीं लगना चाहिए।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *