Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“उन्नयन की पांचाली” नाम से 8 टैबलो का किया गया उद्घाटन

बाराबनी। पंचायत स्तर पर काम का हिसाब जनता के सामने रखने के लिए “उन्नयन की पांचाली” नाम से मेयर विधान उपाध्याय द्वारा बुधवार को आठ टैबलो का उद्घाटन किया गया। सालानपुर में पानुरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित तृणमूल के पार्टी कार्यालय से क्षेत्र के आठ पंचायतों के लिए आठ टेबलो का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय, पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष असित सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बारे में विधान उपाध्याय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास के जो कार्य हुए हैं। उनके बारे में लोगों को बताने के लिए यह आठ टेबलों इस क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायत क्षेत्र में घूमेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक महीने तक घूमेंगे। वहीं बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी विकास के कार्य हुए हैं और कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए अगले 1 महीने तक यह टेबलों इस क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायत इलाकों में घूमेंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी हमेशा लोगों के विकास के बारे में सोचती है। लेकिन भाजपा सिर्फ लोगों से झूठ बोलती है और झूठ बोलकर ही लोगों को अपने साथ रखने का ख्वाब देखते हैं। लेकिन यह पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगले साल के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से विधान उपाध्याय इस जिले में रिकॉर्ड वोट से जीत प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए। विधान उपाध्याय ने यहां पर अपने तीन विधायक कार्यकाल के दौरान जो कार्य किया है। उससे लगभग 90 फीसदी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। बाकी के 10 फीसदी कार्यों को भी पूरा कर लिया जाएगा। वहीं कल भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा असित सिंह पर अवैध तरीके से कमाई करने के आरोप लगाए गए थे। इस बारे में जब हमने असित सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि शुभेंदू अधिकारी को पहले इस बात का जवाब देना होगा उन्होंने मेदनीपुर में कितनी अवैध कमाई की है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा इस क्षेत्र में कानूनी रोजगार के स्रोतों को भी बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यहां पर बालू या कोयले का अवैध कारोबार नहीं होता जो भी हो रहा है वह कानूनी है। जिसका टैक्स सरकार को मिलता है। वहीं राहुल सिंह द्वारा जिले में नया श्रमिक संगठन बनाए जाने के कयासों को लेकर उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कर सकता है। लेकिन जनता जानती है कि कौन 24 घंटे 365 दिन उनके साथ रहते हैं।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *