Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

घर के बाहर खरी टोटो को किसी ने लगाया आग

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चीनाकुड़ी 2 नंबर क्षेत्र के रहने वाले मनीष प्रसाद नोनिया के घर के बाहर खड़ी उनकी टोटो को किसी ने आग के हवाले कर दिया। इस संबंध में मनीष प्रसाद नोनिया ने कहा कि बीते मंगलवार की रात कुछ लोग आए और उन्होंने उनके घर के बाहर खड़ी टोटो पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आज वह नियामतपुर फाड़ी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि किसने यह काम किया है, क्योंकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके घर के आसपास कुछ घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उन कैमरों के फुटेज को देखकर ही पता चलेगा की कौन इस घटना के पीछे जिम्मेदारहै। उन्होंने बताया कि कल रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और उन्होंने मामले का संज्ञान लिया था और आज वह नियामतपुर फाड़ी में शिकायत दर्ज करने के लिए गए थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *