Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जनकल्याणकारी परियोजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए 11 वार्डो में 11 टेबलों निकाला गया

रानीगंज । पश्चिम बंगाल में बीते 15 वर्षों से तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, बीते 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने विकास के कौन से कार्य किए हैं, इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में टेबलों निकाले जा रहे हैं। गुरुवार रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में एनएसबी रोड स्थित विधायक कार्यालय से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्ड के लिए 11 टेबलों निकाले गए। इस मौके पर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा पार्टी के जिला सचिव रुपेश यादव, रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष ज्योति सिंह के अलावा टीएमसी से जुड़े तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर मुजम्मिल शहजादा ने कहा राज्य में मुख्यमंत्री ने विकास के कई कार्य हुए हैं 70 से ज्यादा जनकल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलता है। इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आज रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्ड के लिए 11 टेबलों निकाले गए हैं। जिसका काम होगा हर वार्ड में लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी परियोजनाएं बताना और किस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लोगों को सभी प्रकार की सुविधा दी जा रहे हैं। उसके बारे में जागरूक करना। उन्होंने कहा कि चाहे लक्ष्मी भंडार को या स्वास्थ्य साथी या फिर कन्याश्री, रुपोश्री या अन्य जन कल्याणकारी परियोजनाएं हर एक परियोजना के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों को सुविधाएं मिलीं हैं और इन टेबलो के जरिए लोगों तक यही संदेश पहुंचाया जा रहा है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *