विश्व कल्याण हेतु 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन
कुल्टी । कुल्टी अंतर्गत नियामतपुर सूर्य मंदिर परिसर में 24 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य स्मृद्धि गायत्री महायज्ञ का चार दिवशीय आयोजन होने जा रहा है। गायत्री परिवार की सदस्या ललीता बर्णवाल ने बताया विश्व जन कल्याण हेतू शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन पर 24 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है, जिसका गुरुवार को प्रातः काल भूमि पूजन गायत्री परिवार के सदस्यों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। जिसमे रेखा बर्णवाल, ललिता बर्णवाल, रीना साव, बिमला यादव, सुनीता बर्णवाल और रेखा बर्णवाल (LIC) उपस्थित थी।
वहीं रेखा बर्तवाल ने बताया आज भूमि पूजन के बाद 20 दिसंबर को प्रातः काल 9:00 बजे मंगल कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर मे यात्रा समापन होगा।
संध्या समय 3:00 बजे से 6:30 बजे तक शनिवार संगीत और प्रवचन..
द्वितीय दिवस रविवार 21 दिसंबर प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक जप, ध्यान एवं प्रज्ञा योग व्यायाम, प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ। सोमवार दिनांक 23 दिसंबर गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार दोपहर से संध्या समय तक विराट दीप महायज्ञ।
मंगलवार महायज्ञ के बाद पुर्णाहुति एवं टोली बिदाई।













