Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बहुला ग्राम पंचायत में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

पांडवेश्वर । राज्य सरकार द्वारा मेडिकल वैन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में पांडवेश्वर ब्लॉक के बहुला ग्राम पंचायत में नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया। जहां सैकड़ो लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जांच करवाया। इस संदर्भ में बहुला ग्राम पंचायत के प्रधान सह पांडवेश्वर ब्लॉक के उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को लेकर हर ग्राम पंचायत में मेडिकल वैन द्वारा नि:शुल्क कैंप लगाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा लोगों को हर योजना का लाभ तो मिल रहा है। उसके साथ-साथ लोगों की स्वास्थ्य के बारे में भी हमारी सरकार सोचती है। शिविर में मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी जा रही है। मां माटी मानुष की सरकार में तृणमूल कांग्रेस का हर सैनिक लोगों की सेवा में लगा रहता है। हमलोग बयान बाजी नहीं करते हैं। हम लोग लोगों के बीच में जाकर लोगों की सेवा करते हैं और आम लोगों के बारे में हमारी सरकार सोचती है। हमारा राज्य सरकार यही संकल्प है कि यह योजना को हर लोगों तक पहुंचे और हर लोगों का इसका लाभ मिले।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *